अधिनायकपत्र
Loading date...
Breaking
Loading updates...
Home

पुलिस की सख्ती: 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के चालान

 पुलिस की सख्ती: 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के चालान

जयपुर। प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान के तहत राजस्थान पुलिस ने 4 जून से 24 जून तक 21 दिनों में 1 लाख 65 हजार 745 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चल रहे अभियान की निगरानी यातायात महानिदेशक अनिल पालीवाल कर रहे हैं।



अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि इस अवधि में ब्लैक फिल्म लगे 61,506 वाहनों, अनधिकृत शब्द, चिन्ह व लेखन वाले 23,141 वाहनों, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट वाले 42,045 वाहनों, वाहन संरचना में अवैध परिवर्तन के 17,206 मामलों, लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर व हूटर के 12,987 तथा प्रेशर हॉर्न के 8,860 मामलों में कार्रवाई की गई।

24 जून को अकेले एक दिन में 7,228 चालान किए गए। इनमें ब्लैक फिल्म के 2,541, नम्बर प्लेट संबंधी 1,678, वाहन संरचना में अवैध बदलाव के 1,016, अनधिकृत हूटर व फ्लैशर के 763, अनधिकृत शब्द व चिन्ह के 872 तथा प्रेशर हॉर्न के 358 मामले शामिल हैं।

जयपुर कमिश्नरेट में बुधवार को 800 कार्रवाई की गईं, जिनमें जयपुर पश्चिम में सर्वाधिक 421 चालान हुए। वहीं जयपुर ग्रामीण में 344 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिलों में अजमेर 771 कार्रवाई के साथ सबसे आगे रहा, जबकि सीकर में 623, कोटा शहर में 287, चित्तौड़गढ़ में 263 और जालोर में 233 कार्रवाई दर्ज की गई।

पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों में अवैध संशोधन नहीं कराने तथा ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न, अनधिकृत हूटर-फ्लैशर और नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट का उपयोग नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

निर्मल मन फाउण्डेशन दर्शन यात्रा-2026

श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध मंदिरों में किए दर्शन, ऐतिहासिक स्थलों को देख हुए अभिभूत जयपुर। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मल मन फाउण्डेशन द्वारा आयोजित दर्शन यात्रा-2026 श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और राजस्थान के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन के साथ-साथ राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और स्थापत्य कला का भी अवलोकन किया। यात्रा का शुभारम्भ शनिवार, 20 जून 2026 की रात्रि 10 बजे वाटिका, जयपुर से हुआ। यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण कर मंगलमय यात्रा की कामना की। बस में भजन-कीर्तन, धार्मिक चर्चा एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु अपने पहले पड़ाव की ओर रवाना हुए। चारभूजा धाम में प्राप्त हुई आध्यात्मिक शांति यात्रा का पहला प्रमुख पड़ाव मेवाड़ क्षेत्र का प्रसिद्ध तीर्थस्थल चारभूजा धाम रहा। यहां भगवान विष्णु के चारभुजा स्वरूप के दर्शन कर श्र...

ANTF का ऑपरेशन मदमारुत: राजस्थान के टॉपमोस्ट ड्रग सरगनाओं की सूची NARKINGPIN-56 में शामिल

  25 हजार का इनामी तस्कर समीर ब्यावर से गिरफ्तार  जयपुर । राजस्थान में नशे के कारोबार के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का अभियान लगातार निर्णायक परिणाम दे रहा है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एमएन के निर्देशन तथा एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मदमारुत” के तहत राज्य के टॉप ड्रग सरगनाओं की सूची NARKINGPIN-56 में शामिल तीन वर्षों से फरार 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर समीर खान को ब्यावर से गिरफ्तार किया गया है।     आईजी श्री विकास कुमार ने बताया कि फलोदी जिले के बाप थाना क्षेत्र में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के एक प्रकरण में वांछित चल रहे समीर खान पुत्र जारद खान निवासी बामनखेड़ी, जिला रतलाम मध्यप्रदेश पर पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। समीर पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। रिश्तेदार के साथ शुरू किया नशे का कारोबार  प्रारंभिक जांच में सामने आया कि समीर पांचवीं कक्...
  ग्राम पंचायत टटेरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 सफलतापूर्वक संपन्न श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से अजीतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत टटेरा में ग्रामीण सेवा शिविर आज दिनांक 25 जून 2026 को आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान कर राज्य एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा सहमति विभाजन शुद्धिकरण सीमा ज्ञान नामांतरण विरासत एवं जाति मूल प्रमाण पत्रों सहित विभिन्न कार्यों का निस्तारण किया गया पंचायती राज विभाग द्वारा पटृटो का वितरण एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के अंतर्गत बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। कृषि विभाग ने किसानों को कृषि यंत्रों एवं अन्य  योजनाओं से अवगत करवाया पशुपालन विभाग द्वारा मंगला बीमा योजना एवं बीमा पॉलिसी से रूबरू, स्काउट के बच्चों ने पीने के पानी  की व्यवस्था  को सुचारु रखा। शिविर में जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।  ग्रामीण सेवा शिव...