ग्राम पंचायत टटेरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 सफलतापूर्वक संपन्न
श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से अजीतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत टटेरा में ग्रामीण सेवा शिविर आज दिनांक 25 जून 2026 को आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान कर राज्य एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा सहमति विभाजन शुद्धिकरण सीमा ज्ञान नामांतरण विरासत एवं जाति मूल प्रमाण पत्रों सहित विभिन्न कार्यों का निस्तारण किया गया पंचायती राज विभाग द्वारा पटृटो का वितरण एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के अंतर्गत बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया।
कृषि विभाग ने किसानों को कृषि यंत्रों एवं अन्य योजनाओं से अवगत करवाया पशुपालन विभाग द्वारा मंगला बीमा योजना एवं बीमा पॉलिसी से रूबरू, स्काउट के बच्चों ने पीने के पानी की व्यवस्था को सुचारु रखा।
शिविर में जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध करवाना एवं समस्याओ का त्वरित समाधान करना रहा l