अधिनायकपत्र
Loading date...
Breaking
Loading updates...
Home

शिक्षा विभाग : राज्य में खुले तबादलों में फिर वंचित रखा तृतीय श्रेणी शिक्षकों को,

तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नहीं हो रही सुनवाई,पड़ रही 'डबल मार' ना पदोन्नति ना तबादले,


6 साल से पदोन्नति नहीं तो 2018 से तबादले का कर रहे इंतजार,


जयपुर :  राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक पद सोपान में सबसे अंतिम पायदान पर नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ सरकार का 'थर्ड ग्रेड टॉचर्र लगातार जारी है। राज्य सरकार की 5 जुलाई तक तबादलों से हटाई रोक को इस बार भी इन शिक्षकों पर लागू नहीं किया है। उधर,6 साल से इनकी पदोन्नति भी कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। ऐसे में पद और स्थान दोनों परिवर्तनों का लाभ नहीं मिलने से करीब 1.22 लाख शिक्षक पदोन्नति व तबादला नीति के दो पाटों में पिसते महसूस कर रहे हैं।

    लगभग 30 हजार शिक्षकों की अटकी पदोन्नति,

तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति भी छह साल से अटकी हुई है। अतिरिक्त विषय से स्नातक डिग्री की वैधता को लेकर चल रहे न्यायिक विवाद की वजह से लगभग 30 हजार शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो पा रही। शिक्षक संघ रेसटा का आरोप है कि सरकार के ढीले रवैये की वजह से ही मामला कोर्ट में ढीला चल रहा है। यदि ग्रेड थर्ड शिक्षक पदोन्नत होते तो द्वितीय थर्ड श्रेणी शिक्षक नियुक्त होने पर उन्हें तबादलों का लाभ भी मिल जाता।

राज्य के 1 लाख शिक्षकों को तबादले का इंतजार,

राज्य में कार्यरत तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अंतिम बार तबादले 2018 में हुए थे। उसके बाद से सरकारें तबादला नीति लागू करने का हवाला देते हुए उसे लगातार टाल रही है। इससे दूरदराज के इलाके में लंबे समय से नियुक्त लगभग 1 लाख शिक्षकों का तबादलों का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। प्रतिबंधित 10 जिलों में तो कई शिक्षक 15-15 साल से घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

3 साल में 4 बार खुले तबादले लेकिन तृतीय श्रेणी शिक्षकों को नहीं मिली राहत

2024 में 10 से 22 फरवरी तक।

2025 में 1 से 15 जनवरी तक फिर 8 मई से 30 जून तक विशेष छूट।

2026 में 19 जून को तबादलों से रोक हटाई,तृतीय श्रेणी शिक्षकों- स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले नहीं होंगे।

2018 में अंतिम बार तबादले फिर अगस्त 2021 में लिए आवेदन लेकिन तबादले नहीं हुए, 


राजस्थान सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अंतिम बार तबादले 2018 में किए थे तब राज्य में भाजपा की सरकार थी। उसके बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों से

तबादलों के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। 15 अगस्त 2021 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा की गई घोषणा के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से 25 अगस्त 2021 तक निर्धारित की गई थी।इस प्रक्रिया से जुड़े मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:आवेदन की संख्या: लगभग 85,000 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन 4 साल 10 माह बाद भी उस सूची का कुछ नहीं हुआ।

तबादला और नीति इसलिए नहीं...

1. ग्रेड थर्ड शिक्षकों की संख्या प्रदेश में करीब ढाई लाख है। जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्र में शिक्षकों को रोकने या बुलाने के दबाव से बड़े पैमाने पर असंतोष और विरोध की आशंका सरकार के सामने बड़ी बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है।

2. तबादलों से लोकप्रिय जिलों में शिक्षकों की अधिकता और दूरदराज व जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी हो सकती है। इससे भर्ती की जोनल व्यवस्था भी बेमतलब हो जाएगी।

3. स्थाई तबादला नीति लागू नहीं होने के पीछे ग्रेड थर्ड शिक्षकों के बड़े वोट बैंक को तबादलों की ताकत के बूते अपने पक्ष में करने और उन पर सियासी नियंत्रण रखने की सियासी सोच है। स्थाई नीति से सरकार से लेकर स्थानीय नेताओं तक को चल- बल खत्म होने का डर है।

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ हो समान व्यवहार,

राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी शिक्षक स्कूलों में उच्च पद रिक्त होने पर कक्षा 9 से 12 वीं तक अध्यापन के कार्य के साथ राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए सभी कार्यों को पूर्ण करवाने में पूर्ण मनोयोग से कार्य करते है। फिर भी सरकार ना तो इनकी समय पर पदोन्नति कर रही है ना ही तबादले जो सही नहीं है। हमारी मांग है कि राज्य में खुले तबादलों में तृतीय श्रेणी शिक्षकों को भी शामिल करना चाहिए एवं इनकी बकाया चल रही पदोन्नति भी समय पर करवाई जाएं।

मोहर सिंह सलावद,प्रदेशाध्यक्ष,

शिक्षक संघ रेसटा,राजस्थान ।

निर्मल मन फाउण्डेशन दर्शन यात्रा-2026

श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध मंदिरों में किए दर्शन, ऐतिहासिक स्थलों को देख हुए अभिभूत जयपुर। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मल मन फाउण्डेशन द्वारा आयोजित दर्शन यात्रा-2026 श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और राजस्थान के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन के साथ-साथ राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और स्थापत्य कला का भी अवलोकन किया। यात्रा का शुभारम्भ शनिवार, 20 जून 2026 की रात्रि 10 बजे वाटिका, जयपुर से हुआ। यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण कर मंगलमय यात्रा की कामना की। बस में भजन-कीर्तन, धार्मिक चर्चा एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु अपने पहले पड़ाव की ओर रवाना हुए। चारभूजा धाम में प्राप्त हुई आध्यात्मिक शांति यात्रा का पहला प्रमुख पड़ाव मेवाड़ क्षेत्र का प्रसिद्ध तीर्थस्थल चारभूजा धाम रहा। यहां भगवान विष्णु के चारभुजा स्वरूप के दर्शन कर श्र...

ANTF का ऑपरेशन मदमारुत: राजस्थान के टॉपमोस्ट ड्रग सरगनाओं की सूची NARKINGPIN-56 में शामिल

  25 हजार का इनामी तस्कर समीर ब्यावर से गिरफ्तार  जयपुर । राजस्थान में नशे के कारोबार के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का अभियान लगातार निर्णायक परिणाम दे रहा है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एमएन के निर्देशन तथा एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मदमारुत” के तहत राज्य के टॉप ड्रग सरगनाओं की सूची NARKINGPIN-56 में शामिल तीन वर्षों से फरार 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर समीर खान को ब्यावर से गिरफ्तार किया गया है।     आईजी श्री विकास कुमार ने बताया कि फलोदी जिले के बाप थाना क्षेत्र में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के एक प्रकरण में वांछित चल रहे समीर खान पुत्र जारद खान निवासी बामनखेड़ी, जिला रतलाम मध्यप्रदेश पर पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। समीर पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। रिश्तेदार के साथ शुरू किया नशे का कारोबार  प्रारंभिक जांच में सामने आया कि समीर पांचवीं कक्...
  ग्राम पंचायत टटेरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 सफलतापूर्वक संपन्न श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से अजीतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत टटेरा में ग्रामीण सेवा शिविर आज दिनांक 25 जून 2026 को आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान कर राज्य एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा सहमति विभाजन शुद्धिकरण सीमा ज्ञान नामांतरण विरासत एवं जाति मूल प्रमाण पत्रों सहित विभिन्न कार्यों का निस्तारण किया गया पंचायती राज विभाग द्वारा पटृटो का वितरण एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के अंतर्गत बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। कृषि विभाग ने किसानों को कृषि यंत्रों एवं अन्य  योजनाओं से अवगत करवाया पशुपालन विभाग द्वारा मंगला बीमा योजना एवं बीमा पॉलिसी से रूबरू, स्काउट के बच्चों ने पीने के पानी  की व्यवस्था  को सुचारु रखा। शिविर में जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।  ग्रामीण सेवा शिव...