अधिनायकपत्र
Loading date...
Breaking
Loading updates...
Home

निर्मल मन फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 यूनिट रक्त संग्रहित

निर्मल मन फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 यूनिट रक्त संग्रहित

 जयपुर। निर्मल मन फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को शिव शक्ति छात्रावास, गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के उपाध्यक्ष राहुल सैनी एवं सचिव कविता झा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद रक्तदान शिविर का विधिवत संचालन शुरू हुआ, जिसमें कुल 51 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी (एसीबी) श्री संदीप सारस्वत रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने निर्मल मन फाउंडेशन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।



कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि तारा बेनीवाल ने भी रक्तदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।



रक्तदान शिविर का सफल संयोजन संस्था के संयोजक अविरल राजपूत द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में पूरी टीम ने व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया, जिससे शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कैलाश ओझा ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्मल मन फाउंडेशन समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों के माध्यम से लगातार लोगों की सेवा कर रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।



उपाध्यक्ष राहुल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं ने जिस उत्साह के साथ रक्तदान शिविर में भाग लिया, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।



सचिव कविता झा ने कहा कि समाज में रक्त की आवश्यकता निरंतर बनी रहती है और समय पर उपलब्ध रक्त किसी मरीज के लिए जीवनदान सिद्ध हो सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने और ऐसे जनसेवा अभियानों से जुड़ने की अपील की।


कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष रोशन झा, जुगल सिंह जादौन सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की। अंत में संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

निर्मल मन फाउण्डेशन दर्शन यात्रा-2026

श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध मंदिरों में किए दर्शन, ऐतिहासिक स्थलों को देख हुए अभिभूत जयपुर। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मल मन फाउण्डेशन द्वारा आयोजित दर्शन यात्रा-2026 श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और राजस्थान के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन के साथ-साथ राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और स्थापत्य कला का भी अवलोकन किया। यात्रा का शुभारम्भ शनिवार, 20 जून 2026 की रात्रि 10 बजे वाटिका, जयपुर से हुआ। यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण कर मंगलमय यात्रा की कामना की। बस में भजन-कीर्तन, धार्मिक चर्चा एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु अपने पहले पड़ाव की ओर रवाना हुए। चारभूजा धाम में प्राप्त हुई आध्यात्मिक शांति यात्रा का पहला प्रमुख पड़ाव मेवाड़ क्षेत्र का प्रसिद्ध तीर्थस्थल चारभूजा धाम रहा। यहां भगवान विष्णु के चारभुजा स्वरूप के दर्शन कर श्र...

ANTF का ऑपरेशन मदमारुत: राजस्थान के टॉपमोस्ट ड्रग सरगनाओं की सूची NARKINGPIN-56 में शामिल

  25 हजार का इनामी तस्कर समीर ब्यावर से गिरफ्तार  जयपुर । राजस्थान में नशे के कारोबार के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का अभियान लगातार निर्णायक परिणाम दे रहा है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एमएन के निर्देशन तथा एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मदमारुत” के तहत राज्य के टॉप ड्रग सरगनाओं की सूची NARKINGPIN-56 में शामिल तीन वर्षों से फरार 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर समीर खान को ब्यावर से गिरफ्तार किया गया है।     आईजी श्री विकास कुमार ने बताया कि फलोदी जिले के बाप थाना क्षेत्र में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के एक प्रकरण में वांछित चल रहे समीर खान पुत्र जारद खान निवासी बामनखेड़ी, जिला रतलाम मध्यप्रदेश पर पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। समीर पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। रिश्तेदार के साथ शुरू किया नशे का कारोबार  प्रारंभिक जांच में सामने आया कि समीर पांचवीं कक्...
  ग्राम पंचायत टटेरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 सफलतापूर्वक संपन्न श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से अजीतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत टटेरा में ग्रामीण सेवा शिविर आज दिनांक 25 जून 2026 को आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान कर राज्य एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा सहमति विभाजन शुद्धिकरण सीमा ज्ञान नामांतरण विरासत एवं जाति मूल प्रमाण पत्रों सहित विभिन्न कार्यों का निस्तारण किया गया पंचायती राज विभाग द्वारा पटृटो का वितरण एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के अंतर्गत बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। कृषि विभाग ने किसानों को कृषि यंत्रों एवं अन्य  योजनाओं से अवगत करवाया पशुपालन विभाग द्वारा मंगला बीमा योजना एवं बीमा पॉलिसी से रूबरू, स्काउट के बच्चों ने पीने के पानी  की व्यवस्था  को सुचारु रखा। शिविर में जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।  ग्रामीण सेवा शिव...